मानसून सत्र : स्पीकर से मिला भाजपा विधायक दल, जगत सिंह नेगी मांगे माफ़ी

मानसून सत्र : स्पीकर से मिला भाजपा विधायक दल, जगत सिंह नेगी मांगे माफ़ी

हिमाचल प्रदेश का मानसून सत्र इस बार हंगामेदार बना हुआ है। सरकार और विपक्ष के बीच तीखी तकरार देखने को मिल रही है। मानसून सत्र के नवें दिन प्रश्न काल से पहले भाजपा विधायक दल ने विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर मांगी गई चर्चा को अंत में लगाने और बीते कल राजस्व मंत्री जगत नेगी के सदन में प्रयोग किए शब्दों को लेकर आपत्ति जताकर कार्यवाही से हटाने की मांग की है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में बिगड़े आर्थिक हालातो को लेकर मांगी चर्चा को स्पीकर ने अंत में लगाया हैं। यह गंभीर विषय है कई सदस्य इस पर बोलना चाहते हैं। पहली बार कर्मचारियों को सैलरी और पेंशन समय पर नहीं मिल पाई है। अंत में विषय के लगने से चर्चा के लिए समय नहीं मिलेगा। इसके अलावा जयराम ठाकुर ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बीते दिन सदन में प्रयोग किए शब्दों पर भी आपत्ति जाहिर करते हुए उन्हें माफी मांगने की मांग उठाई है।

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर मुद्दा भी उठेगा

विधानसभा में आज कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की 112 हेक्टेयर जमीन टूरिज्म विलेज को देने का मुद्दा उठाया जाएगा। BJP विधायक विपिन सिंह परमार ने विश्वविद्यालय की जमीन की NOC देने के मसले पर सदन में चर्चा मांग रखी है। कांगड़ा जिले में यह पहले ही बड़ा मुद्दा बन चुका है। आज सदन में भी इसे लेकर तपिश देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *