आज के इस आधुनिक युग में सारा कार्य मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से हो रहा है। पिछले कुछ वर्षों से सोशल मीडिया ने भी लोगों को काफी व्यस्त बना दिया है। कोई भी काम हो झट से मोबाइल व इंटरनेट के माध्यम से हो जाता है, लेकिन हिमाचल में अभी भी कुछ ऐसे क्षेत्र है जहां पर मोबाइल कनेक्टिविटी अभी तक नहीं पहुंच पाई है।
सीएम ने दी जानकारी
बता दें की हिमाचल में इन दिनों विधानसभा का मॉनसून सत्र चला हुआ है। विधानसभा सत्र के दौरान यह जानकारी सामने आई है की हिमाचल में 1 हजार 456 गांव में अभी तक मोबाइल इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध ही नहीं है. इंदौरा से विधायक से महेंद्र राजन के डिजिटल प्रौद्योगिकी और गवर्नेंस विभाग से जुड़े एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से यह जवाब दिया गया है.
भूगौलिक स्थिति अन्य राज्यों से अलग
बता दें की हिमाचल की भूगौलिक स्थिति अन्य राज्यों से अलग है , यहां पर मोबाइल कनक्टिविटी पहुंचने के लिए काफी दिक्क्तों का समाना करना पड़ता है। प्रदेश में कई गांव ऐसे दुर्गम क्षेत्रों में बसे है इनसे सम्पर्क करना मुश्किल हो जाता है। हिमाचल के 42 गांवों को 4G Saturation प्रोजेक्ट में शामिल करने के लिए दूर संचार विभाग की ओर से दूर संचार विभाग, Universal USOF, भारत सरकार को प्रस्ताव भेज दिया गया है. वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट से इनकार किया है.
