किन्नौर की ऊँची पहाड़ियों पर सीजन का पहला हिमपात

हिमाचल प्रदेश के ट्राइबल जिला किन्नौर की ऊंची चोटियों पर बीती शाम को हल्का हिमपात हुआ। खासकर चीन सीमा से सटे छितकुल दुमती की चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ दी है।

किन्नौर की ऊँची पहाड़ियों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ है। हैरानी की बात यह है की सितंबर माह में ही इस बार किन्नौर की पहाड़ियों सफ़ेद चादर को ढक गई है। किन्नौर की ऊंची चोटियों पर बीती शाम को हल्का हिमपात हुआ। चीन सीमा से सटे छितकुल दुमती की चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ दी है । किन्नौर जिला में इस सीजन का यह पहला हिमपात है।

छितकुल दुमती के अलावा कल्पा, निचार और पूह के ऊंचे पहाड़ों पर भी बर्फ के फाहे गिरे है । किन्नौर में ताजा बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आई है । किन्नौर के अन्य क्षेत्रों में आज भी बारिश हो रही है। किन्नौर जिला के कल्पा के तापमान में सबसे ज्यादा 6.1 डिग्री की कमी आई है। कल्पा का अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रह गया है। शिमला में भी रात से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है ।

मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार को ऊना, हमीरपुर, चंबा और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है। कल से अगले चार दिन मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है मौसम विभाग ने लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *