नालागढ़ में सुमन ने ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के लिए की पहल

नालागढ़ में सुमन ने ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के लिए की पहल

Suman took initiative to solve the problems of villagers in Nalagarh

नालागढ़ उपमंडल के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पन्जैहरा के बोथुंआं में दभोटा वार्ड से जिला परिषद सदस्य श्रीमती सुमन चौहान और बीजेपी नालागढ़ मण्डल प्रवक्ता गुरबख्श सिंह चौहान ने लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों की मांग पर जिला परिषद मेंबर श्रीमती सुमन चौहान ने पीने के पानी की टांकी बनाने के लिए 1,00,000 (एक लाख रुपये) जिला परिषद फंड से देने की घोषणा की।

किसानों ने सिंचाई के लिए सीमेंट पाइप लाइन करीब 700 फुट राम प्रकाश के घर से लेकर राम लोक पोसवाल के घर के नजदीक तक तथा राम प्रकाश के घर से लेकर वाया श्री सालिग राम के खेत से गीता राम के घर तक बिछाने के लिए अनुरोध किया जिसके लिए जिला परिषद सदस्य श्रीमती सुमन चौहान ने दूरभाष के माध्यम से सम्बन्धित आई. पी.एच. (IPH) J. E. श्री राम गोपाल शर्मा जी से बात कर इस समस्या को हल करने के निर्देश दिए, उन्होंने आश्वासन दिया कि सोमवार को अधिशाषी अभियंता जी से बात करके इस समस्या को हल किया जाएगा।

इस अवसर पर वार्ड नं 5 पंच नरेश कुमार, राम प्रकाश पोसवाल, मदन लाल, काली दास, गीता राम, पवन कुमार, राम पाल, जीत राम, रामलोक, जीतो देवी, सुमन देवी, परमजीत कौर, दर्शना देवी, अमरजीत कौर, सोना देवी, सुलोचना देवी, प्रीति पोसवाल, मनीषा, राणो देवी, जसवीर सिंह, सुशांत पोसवाल, भरत पोसवाल, हरिश कुमार, रीतिका पोसवाल, साहिल ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *