भगवान खुद भी कहे, तो भी भाजपा में नहीं होऊंगा शामिल- अनिरुद्ध सिंह

अनिरुद्ध सिंह

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले नेता अपनी पार्टी की वफादारी छोड़ दूसरे दलों में अपना राजनीतिक भविष्य तलाशते नजर आ रहे हैं. इस बीच कसुम्पटी से विधायक अनिरुद्ध सिंह की भी कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने की चर्चा शुरू हुई, लेकिन विधायक अनिरुद्ध सिंह ने भाजपा में जाने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है.

उन्होंने कहा कि वे चुनाव की तैयारियां कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे. भगवान खुद भी धरती पर आकर भाजपा या किसी अन्य दल में जाने के लिए कहेगा, तो भी वे कांग्रेस पार्टी को छोड़कर नहीं जाएंगे.

विधायक अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के वफादार हैं. उनकी पार्टी से कभी नहीं कोई नाराजगी नहीं रही. अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि कुछ कांग्रेस के ही लोग उनके खिलाफ प्रपंच रखने की कोशिश कर रही है. यह ऐसे लोग हैं, जो खुद वॉर्ड सरपंच का चुनाव भी जीत नहीं सकते. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने इलाके लो इलाके के लोगों के लिए काम किया है और भविष्य में भी काम करते रहेंगे. वह संगठन के वफादार हैं और कांग्रेस पार्टी में रहकर ही जनता की सेवा करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *