ishan-kishan-scored-a-century-in-the-duleep-trophy-will-he-make-a-comeback
दिलीप ट्रॉफी में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने शानदार पारी खेली है। इस मैच में ईशान किशन ने शतक जड़ दिया। बता दें की पिछले कई दिनों से ईशान भारतीय टीम से बाहर चले हुए है। इसके अलावा बीसीसीआई ने ईशान किशन का सेन्ट्र्ल कॉन्ट्रेक्ट खत्म कर दिया है, लेकिन यह बल्लेबाज घरेलू मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है . दिलीप ट्रॉफी में ईशान किशन ने 121 गेंदों पर शतक जड़ा है . लेकिन क्या इस शतक के बाद टीम इंडिया में ईशान किशन की वापसी होगी? यह अभी नहीं कहा जा सकता है।
इंडिया-सी के लिए खेलते हुए ईशान किशन ने 126 गेंदों पर 111 रनों की पारी खेली . उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 3 छक्के जड़े. ईशान किशन शतकीय पारी खेलने के बाद मुकेश कुमार की गेंद पर आउट हो गए . इससे पहले इंडिया-बी के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया-सी की शुरूआत अच्छी रही. दोनों ओपनर ने पहले विकेट के लिए 96 रन जोड़े. अब तक इंडिया-बी के लिए मुकेश कुमार सबसे कामयाब गेंदबाज रहे हैं. मुकेश कुमार 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना चुके हैं.
ईशान पूरी तरह फिट होने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। BCCI की मेडिकल टीम उनकी चोट पर कड़ी निगरानी रख रही है और उनके जल्द ठीक होने की दिशा में काम कर रही है। ऐसे में उम्मीद है कि किशन जल्द मैदान पर वापसी कर लेंगे।
