Budget 2024 : बजट में इनकम टैक्स को लेकर राहत, सोना-चांदी होगा सस्ता

सोना-चांदी और प्लेटिनम पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान

Budget 2024 : मोदी सरकार ने अपना आम बजट आज पेश कर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे संसद में पेश किया, वित्त मंत्री के रूप में उनका ये लगातार सातवां बजट है। बजट में अलग-अलग सेक्टरों के लिए कई घोषणाएं की गई हैं लेकिन आम आदमी की जेब पर किस चीज का बोझ बढ़ा है और किस ऐलान ने उन्हें राहत दी है। तो बता दें सरकार ने कई चीजों पर कस्टम ड्यूटी घटाई है और इनमें प्रमुख तौर पर कैंसर की दवाइयों को शुल्क मुक्त कर दिया है।

बजट में इनकम टैक्स को लेकर राहत दी गई है। न्यू टैक्स रिजीम के तहत अब 3 लाख से 7 लाख रुपए की आय पर 5% के हिसाब से टैक्स देना होगा। इसके स्लैब में भी बदलाव किया गया है। इसके अलावा नई टैक्स रिजीम में अब 50 हजार की जगह 75 हजार रुपए का स्टैडर्ड डिडक्शन मिलेगा। हालांकि पुरानी टैक्स रिजीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी। मोबाइल और मोबइल चार्जर समेत अन्य उपकरणों पर BCD 15% घटाई गई है। इसके अलावा सरकार ने सोना और चांदी पर कस्टम ड्यूटी कम करके अब 6% कर दिया है। इसके बाद सोना-चांदी की कीमतें कम हो जाएंगी। इसके अलावा लेदर और फुटवियर पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई। वहीं दूसरी ओर टेलिकॉम उपकरण महंगे हो गए हैं, इनपर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 15% कर दिया गया है।

क्या हुआ सस्ता

सोना-चांदी सस्ता
प्लेटिनम पर कस्टम ड्यूटी घटी
कैंसर की दवाएं
मोबाइल-चार्जर
मछली का भोजन
चमड़े से बनी वस्तुएं
रसायन पेट्रोकेमिकल
पीवीसी फ्लेक्स बैनर

 

बजट की 6 बड़ी बातें

1  पहली नौकरी वालों के लिए: 1 लाख रुपए से कम सैलेरी होने पर, EPFO में पहली बार रजिस्टर करने वाले लोगों को 15 हजार रुपए की मदद तीन किश्तों में मिलेगी।

2  एजुकेशन लोन- जिन्हें सरकारी योजनाओं के तहत कोई फायदा नहीं मिल रहा है, उन्हें देशभर के संस्थानों में एडमिशन के लिए लोन मिलेगा। लोन का 3 परसेंट तक पैसा सरकार देगी। इसके लिए ई वाउचर्स लाए जाएंगे, जो हर साल एक लाख स्टूडेंट्स को मिलेंगे।

3  किसान, युवा, महिला और गरीबों के विकास के लिए अलग-अलग योजनाओं के जरिए बेनिफिट स्कीम लाई जाएगी।

4  करोड़ किसानों की जानकारी लैंड रजिस्ट्री पर लाई जाएगी।

5  राज्यों में नए किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे।।

6  बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल,ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए विशेष स्कीम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *