इंतजार होगा खत्म, इस दिन से शुरू होगी iPhone 16 की बिक्री

इंतजार होगा खत्म, इस दिन से शुरू होगी iPhone 16 की बिक्री

The wait will be over, the sale of iPhone 16 will start from this day

iPhone 16 का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। ऐपल ने iPhone 16 की बिक्री की तारीख तय कर ली है। 20 सितंबर से दुकानों पर लोगों को ऐपल का नया फ़ोन मिल जाएगा। बताया जा रहा है कि कंपनी की पहली बार भारत में आईफोन प्रो सीरीज की असेंबलिंग शुरू करने की योजना है. हालांकि, उन मॉडल की बिक्री बाद में शुरू होगी.

Apple india के प्रवक्ता ने कहा, “आईफोन 16 की पूरी सीरीज पूरे देश में उपलब्ध होगी.” हालांकि, कंपनी ने भारत में विनिर्मित आईफोन प्रो सीरीज की उपलब्धता पर कोई टिप्पणी नहीं की. यह पहली बार है जब कंपनी आईफोन प्रो सीरीज को पिछले संस्करण की तुलना में कम कीमत पर बेच रही है।

ये रहेगी कीमत —

कंपनी ने कहा, “ iPhone 16 प्रो की शुरुआत कीमत 1,19,900 रुपये और iPhone 16 प्रो मैक्स की मार्किट में कीमत 1,44,900 रुपये है.” वहीँ एक साल पहले आईफोन 15 प्रो को 1,34,900 रुपये और आईफोन 15 प्रो मैक्स को 1,59,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर मार्किट में उतारा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *