हिमाचल सरकार की कैबिनेट बैठक आज, हो सकते है ये फैसले

हिमाचल सरकार की कैबिनेट बैठक आज, हो सकते है ये फैसले

हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज 12 बजे राज्य सचिवालय में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण फैसलें लिए जा सकते है। बैठक में आज विभिन्न विभागों में रिक्तियों को भरने के संबंध में भी चर्चा हो सकती है । वहीँ मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग में अलग-अलग पदों पर भर्ती करने का विचार भी कैबिनेट में किया जा सकता है।

मंत्रिमंडल की बैठक में वन मित्रों के 100 पदों की भर्ती पर भी आज मुहर लग सकती है । इसके साथ ही तहबाजारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए कमेटी के गठन का मामला भी कैबिनेट गूंज सकता है । बैठक शुक्रवार को 12 बजे सचिवालय शिमला में बुलाई गई है। मस्जिद विवाद को लेकर भी प्रदेश कैबिनेट की बैठक में चर्चा हो सकती है। सरकारी कर्मचारियों को नए वेतनमान के देय DA और महंगाई भत्ते के संबंध में भी चर्चा के आसार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *