त्यागपत्र देने पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप अस्पताल में भर्ती

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप नई दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती हैं। आपको बता दे कि शुगर का स्तर कम होने के कारण भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उनका आईसीयू में उपचार चल रहा है। एक कार्यकर्ता ने फेसबुक पर इस संबंध में सूचना साझा की है।

उधर, कश्यप गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से नई दिल्ली में मिले। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार्यकाल पूरा होने पर उन्होंने नड्डा से पदभार मुक्त करने का आग्रह किया है। दिन भर कश्यप के इस्तीफा देने की खबर सोशल मीडिया पर खूब छाई रही।

हालांकि इस बारे में जब देर रात को भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। सुरेश कश्यप से इस संबंध में संपर्क नहीं हो पाया। उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप का कार्यकाल पूरा हो गया है। अटकलों के बीच नए प्रदेशाध्यक्ष के नाम पर भी चर्चा शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *