हिमाचल के नए 2 मंत्रियों को मिले विभाग, धर्माणी टेक्निकल एजुकेशन, गोमा संभालेंगे खेल विभाग

हिमाचल के नए 2 मंत्रियों को मिले विभाग, धर्माणी टेक्निकल एजुकेशन, गोमा संभालेंगे खेल विभाग

30 दिन के लम्बे इंतजार के बाद हिमाचल के 2 नए मंत्रियों को डिपार्टमेंट अलॉट कर दिए गए हैं। इसमें घुमारवीं विधानसभा से विधायक राजेश धर्माणी को टेक्निकल एजुकेशन और वोकेशनल एंड इंडस्ट्रियल एजुकेशन का डिपार्टमेंट दिया गया है। जबकि जयसिंहपुर से विधायक यादवेंद्र गोमा को आयुष और खेल विभाग दिया गया है।

CM सुखविंदर सुक्खू ने इंडस्ट्री मिनिस्टर हर्षवर्धन चौहान से आयुष विभाग, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से टेक्निकल एजुकेशन और वोकेशनल एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग और PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह से युवा सेवा एवं खेल विभाग वापस लिया गया है। विक्रमादित्य सिंह के पास अब इकलौता PWD डिपार्टमेंट बचा है। इस तरह मुख्यमंत्री सुक्खू ने दो नए मंत्रियों को तीन मिनिस्टर से विभाग वापस लेकर दिए है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीते 12 दिसंबर को दूसरे कैबिनेट विस्तार के तहत इन दोनों को मंत्री बनाया था। मगर अब तक इन्हें विभाग नहीं दिए गए थे। लेकिन 30 दिन के लबे इंतज़ार के बाद अब मुख्यमंत्री ने दोनों नए मंत्रियों को विभाग सौंप दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *