हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में दो दिग्गज पहलवानों की एंट्री हुई है। शुक्रवार को देश के जानी- माने पहलवान विनेश फोगाट व बजरंग पुनिया ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। बताया जा रहा है की कांग्रेस विनेश फोगाट को जुलाना सीट से चुनाव में उतार सकती है। वहीं बजरंग पुनिया को भी कांग्रेस कोई अच्छा पद दे सकती है या उन्हें भी चुनाव में टिकट दे सकती है
कांग्रेस ज्वाइन करते हुए विनेश ने कहा की वह देश सेवा के लिए कांग्रेस में शामिल हुई। विनेश ने कहा कि जब वह जंतर -मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे तब बीजेपी ने उन्हें फुंके हुए कारतूस समझ लिया था लेकिन हमने हार नहीं मानी और ओलंपिक में अपने आप को साबित कर दिखाया।
वहीँ बजरंग पूनिया ने कहा, बीजेपी कह रही है कि हमारा मकसद राजनीति में आना था .लेकिन हमने बीजेपी को भी आंदोलन में बुलाया था लेकिन बीजेपी इस आंदोलन में हमारे साथ खड़ी नहीं हुई। महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर हमने बीजेपी की महिला सांसदों से भी साथ होने को कहा था, लेकिन वे नहीं आए. बजरंग ने कहा की उस समय सभी राजनैतिक पार्टियां उनके साथ थी केवल भाजपा ने इस मामलें पर उनका साथ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के साथ मिलकार काम करेंगे और पार्टी को मजबूत करने की कोशिश करेंगे
