इनकम टैक्स विभाग की एकसाथ 100 ठिकानों पर छापा

इनकम टैक्स विभाग

इनकम टैक्स विभाग  ने बुधवार को देशभर में एक साथ 100 ठिकानों पर छापे मारे की। ये कार्रवाई टैक्स चोरी, पॉलिटिकल फंडिंग, मिड-डे मील में कमाई, और शराब घोटालों के सिलसिले में की गई है। दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में इनकम टैक्स विभाग के छापे जारी हैं। 

 बेंगलुरु में 20 से ज्यादा ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग कार्यवाही कर रही है।  मनीपाल ग्रुप पर भी कार्रवाई की गई है। ये सभी छापे इनकमटैक्स चोरी से जुड़े हुए हैं। IT को इस संबंध में जानकारी मिली थी। टीमें अभी एक्शन के बारे में ज्यादा कुछ बता नहीं रही हैं।  

छत्तीसगढ़ में इनकम टैक्स विभाग ने कुछ शराब कारोबारियों के यहां छापा मारा है। इनमें एक शराब कारोबारी का नाम अमोलक सिंह बताया जा रहा है। रामदास अग्रवाल, उनके बेटे अनिल, एश्वर्या किंगडम के आरके गुप्ता के घर रेड मारी गई है। ये मामला शराब घोटाले और टैक्स चोरी से जुड़ा है।

वहीं उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के चीफ गोपाल राय के लखनऊ स्थित घर पर भी आईटी की रेड जारी है। सूत्रों के मुताबिक, राय कुछ एनजीओ भी चला रहे हैं। ये मामला पॉलिटिकल फंडिंग और टैक्स चोरी से जुड़ा बताया जा रहा है।

ममता सरकार के कानून मंत्री मलय घटक के 6 ठिकानों पर बुधवार सुबह CBI ने छापेमारी की है। घटक पर कोयला तस्करी का आरोप है। सूत्रों के मुताबिक CBI की 3 टीम सुबह 8 बजे से घटक के आवास समेत 6 ठिकानों की तलाशी ले रही है। इनमें कोलकाता के 5 और आसनसोल के एक ठिकाने पर टीमें मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *