रिंकू सिंह भारतीय टीम का वो उभरता हुआ नाम है जिसने इतनी छोटी उम्र में काफी नाम कमा लिया है। लेकिन यह नाम मिलना उनके लिए इतना आसान नहीं था, इसके लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। तो चलिए आज आपको रिंकू सिंह के स्ट्रगल की कहानी बताते है।
6 भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर हैं रिंकू
रिंकू का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था और वह 6 भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर हैं. रिंकू के पिता की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी और वह गैस सिलिंडर डिलीवरी का काम करते थे. उधर रिंकू को बचपन से ही क्रिकेट का शौक था, लेकिन पिता बिल्कुल नहीं चाहते थे कि उनका बेटा इस खेल में समय बर्बाद करे. इसके चलते रिंकू की कई बार जमकर पिटाई भी हो जाती थी. इसके बावजूद रिंकू ने क्रिकेट खेलना जारी रखा. दिल्ली में खेले गए एक टूर्नामेंट में उन्हें इनाम के तौर पर बाइक मिली थी , जिसे उन्होंने अपने पिता को सौंप दिया था . इसके चलते रिंकू की पिटाई तो बंद हो गई थी, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति खराब बनी हुई थी. ऐसे में रिंकू ने नौकरी करने का फैसला किया.
कोचिंग सेंटर में झाड़ू-पोछा लगाने की नौकरी
रिंकू ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं थे, जिसके कारण उन्हें कोचिंग सेंटर में झाड़ू-पोछा लगाने की नौकरी मिली. रिंकू को इस काम में मन नहीं लगा और उन्होंने कुछ दिनों में ही इस नौकरी को अलविदा कह दिया. इसके बाद रिंकू ने पूरा ध्यान क्रिकेट पर लगाया, जो उनका करियर चमका सकता था. रिंकू सिंह के करियर को नई उड़ान देने में दो लोगों मोहम्मद जीशान और मसूद अमीन ने मदद की. मसूद अमीन ने रिंकू को बचपन के दिनों से क्रिकेट की ट्रेनिंग दी है, वहीं जीशान ने अंडर-16 ट्रायल में दो बार फेल होने के बाद इस क्रिकेटर की काफी मदद की. खुद रिंकू सिंह ने भी इस बात का एक इंटरव्यू में खुलासा किया था.
रिंकू की मेहनत आखिरकार रंग लाई,
जब 2014 में उन्हें उत्तर प्रदेश की ओर से लिस्ट-ए और टी20 क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला. रिंकू सिंह ने दो साल बाद पंजाब के खिलाफ मुकाबले से अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू भी किया. रिंकू ने उसके बाद से पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया. आईपीएल 2017 की नीलामी में रिंकू को किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) ने 10 लाख रुपए में खरीदा था. हालांकि उस सीजन उन्हें एक ही मुकाबला खेलने को मिला.
रिंकू सिंह भारतीय टीम के लिए छोटा पैकेट बड़ा धमाका
तब से लेकर आज तक रिंकू सिंह का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। अगर बात करे भारत ऑस्ट्रेलिआ टी 20 सीरीस की तो रिंकू सिंह ने वो कमाल कर दिखाया है जो बड़े बड़े प्लेयर नहीं कर सके। रिंकू ने इस सीरीज में अब तक पहले टी20 में 14 गेंदों में नाबाद 22 रन, दूसरे टी20 में 9 गेंदों पर नाबाद 31 रन और चौथे टी20 में 29 गेंदों में 46 रन बनाए हैं। लेकिन तीनों पारियों में रिंकू सिंह का स्ट्राइक रेट गजब का रहा है। रिंकू सिंह भारतीय टीम के लिए छोटा पैकेट बड़ा धमाका साबित हो रहे हैं। कोई माने या ना माने लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम को रिंकू सिंह के रूप में एक नया हीरा मिल गया है।
