सूर्यकुमार यादव ने अपने वनडे फॉर्म पर दिया बड़ा बयान

suryakumar yadav

वर्ल्ड कप 2023 अक्टूबर में शुरू होने वाला है। इस बीच भारतीय टीम के क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने अपने फॉर्म पर एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के दौरान सूर्यकुमार यादव के आंकड़े काफी खराब थे। क्यूंकि दर्शको को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। लेकिन उनका प्रदर्शन इस दौरान कुछ खास देखने को नहीं मिला। हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में उनके बल्ले से 83 रनों की शानदार मैच विनिंग पारी देखने को मिली. सूर्या ने इस पारी के बाद अपने वनडे फॉर्म को लेकर भी खुलकर बात की और स्वीकार किया कि उनके आंकड़े बेहद ही खराब हैं।

बता दे कि सूर्यकुमार यादव अब तक 26 वनडे मुकाबले खेल चुके है। जिसमें उन्होंने 24 पारियों में 24.33 के औसत से सिर्फ 511 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए. वहीं दूसरी तरफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में सूर्यकुमार यादव इस समय ICC रैंकिंग में no-1 की पोज़िशन पर है।

वनडे फॉर्मेट में अपने खराब फॉर्म को लेकर सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हम सभी ईमानदारी के बारे में बात करते हैं और आपको होना भी चाहिए, लेकिन इसमें किस तरह सुधार किया जा सकता है इस पर बात होनी चाहिए. रोहित और राहुल सर से मेरी इस बारे में बात हुई है, जिसमें उन्होंने मुझसे कहा कि यह वह फॉर्मेट है जिसमें मैं ज्यादा नहीं खेलता, इसलिए इसकी अधिक अभ्यास करना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *