सुंदरनगर-पौडाकोठी संपर्क मार्ग पर गरेला पुल के समीप एक पिकअप गाड़ी सड़क से 50 मीटर लुढ़कने से 38 वर्षीय व्यक्ति की मौ*त हो गई। वहीं पुलिस ने श*व का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सुंदरनगर-पौडाकोठी संपर्क मार्ग पर गरेला पुल के समीप एक पिकअप गाड़ी सड़क से 50 मीटर नीचे लुढ़क गई गाड़ी के दुर्घ*टनाग्रस्त होने से यशपाल पुत्र अनंत राम गांव गरेला, सुंदरनगर जिला मंडी की मौ*त हो गई। मृ*तक अपने पीछे 3 बेटियों सहित पत्नी को छोड़ गया है। गाड़ी के दुर्घ*टनाग्रस्त होने का पता रविवार शाम 4 बजे के करीब राहगीर को चला, जिसके बाद उसने पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी के बाहर पड़े मृ*तक यशपाल के श*व कों को कब्जे में ले सोमवार को सिविल अस्पताल सुंदरनगर में पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है और जांच शुरू कर दी है।
एएसपी मंडी सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की गरेला पुल के पास पिकअप दुर्घ*टनाग्रस्त होने से चालक की मौ*त हो गईं है। श*व का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है। और मामले की जांच शुरू कर दी है।
