कांगड़ा में दिल दहला देने वाली हकीकत: बेटे की नशे की तड़प ने मां को बना दिया ‘तस्कर’, पुलिस ने पकड़ा

A shocking reality in Kangra: Son's addiction drives mother to become a 'trafficker', arrested by police

A shocking reality in Kangra: Son’s addiction drives mother to become a ‘trafficker’, arrested by police

कांगड़ा( kangra) में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। एक मां, जो अपने नशे के आदी बेटे को बचाने की कोशिश में खुद कानूनी दहलीज पार कर बैठी। पुलिस के सामने उसकी कांपती आवाज गूंजी— “बेटा मर रहा था, इसलिए ले आई…”

यह शब्द किसी भी मां के दर्द को बयां करने के लिए काफी थे। महिला कोई तस्कर नहीं, बल्कि हालात से हार चुकी एक मजबूर मां निकली।


नाकाबंदी के दौरान पकड़ी महिला

शनिवार शाम देहरा–ज्वालामुखी मार्ग पर तलाई में पुलिस नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान एक मध्य आयु महिला संदिग्ध हालत में दिखाई दी। तलाशी पर उसके सामान से सात ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।


बेटे की हालत बिगड़ती गई, मां मजबूर होती गई

पूछताछ में महिला ने बताया कि मूल रूप से जालंधर की रहने वाली वह कई वर्षों से ज्वालामुखी में परिवार सहित रहती है। उसका बेटा लंबे समय से हेरोइन का आदी है।

नशे की तड़प में वह घर तोड़ देता था, गाली-गलौज करता था और उसकी हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही थी।


उधार लेकर खरीदा चिट्टा

महिला की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है, लेकिन बेटे की हालत देखकर उसने 10,000 रुपये उधार लेकर चिट्टा खरीदा। पूछताछ में यह भी सामने आया कि यह पहला मौका नहीं था—बेटे की आदत को पूरा करने के लिए वह पहले भी दबाव में आ चुकी थी।


नशे का बढ़ता दायरा, परिवार हो रहे तबाह

यह मामला संकेत देता है कि नशा अब केवल युवाओं तक सीमित नहीं रहा। इसकी मार पूरे परिवार झेल रहे हैं। कहीं बच्चे लत में डूबे हैं, तो कहीं मां-बाप अपराध की ओर धकेले जा रहे हैं।


चिट्टा माफिया के खिलाफ पुलिस सख्त

SP देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि पंजाब से हिमाचल तक फैले नशा नेटवर्क पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि बड़ा हो या छोटा—नशे के कारोबार में शामिल किसी को नहीं छोड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *