The 155th birth anniversary of Father of the Nation Mahatma Gandhi is being celebrated across the country on Wednesday
महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) को शिमला से गहरा जुड़ाव था , जहां उन्होंने आजादी से पहले कई यात्राएं की थीं। वह 10 बार शिमला और एक बार सोलन की डगशाई जेल गए, जहां उन्होंने कुल 57 रातें शिमला और एक रात डगशाई में बिताईं। गांधी जी ब्रिटिश हुकूमत से मुलाकात करने के लिए बार-बार शिमला आते थे, जो उस समय ब्रिटिश सरकार की ग्रीष्मकालीन राजधानी थी।
शिमला का पीटरहॉफ भवन गांधी की हत्या के मुकदमे का गवाह रहा, जहां नाथू राम गोडसे को फांसी की सजा सुनाई गई। यही नहीं, डगशाई जेल में भी गांधी जी ने एक दिन बिताई थी ,जहां आयरिश सैनिकों को बंदी बनाकर कठोर यातनाएं दी गईं थीं।गांधी की हत्या का ट्रायल शिमला के पीटरहॉफ ( Peterhof) के पुराने भवन में चला था। वहां अब हिमाचल सरकार का राज्य अतिथि गृह है।
आज, शिमला के ऐतिहासिक रिज पर गांधी जी की प्रतिमा स्थापित है, जो उनकी शिमला से जुड़ी यादों को समेटे हुए है। विनोद भारद्वाज द्वारा लिखित पुस्तक “गांधी इन शिमला” (Gandhi in Shimla)में गांधी जी की शिमला यात्राओं का विस्तृत वर्णन किया गया है।
