हिमाचल प्रदेश में मानसून इस साल भी तबाही मचा रहा है . जिला कुल्लू और जिला मंडी के साथ जिला शिमला के कई हिस्सों में लगातार नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं. सोमवार देर रात करीब दो बजे जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के तोष नाले में बादल फट गया. इसकी वजह से अचानक नाले में जल स्तर बढ़ गया और बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए.
देर रात हुई इस घटना में कई दुकानें पानी के तेज बहाव में बह गई. इसके अलावा, एक निजी होटल के कुछ हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है. यहां बादल फटने जैसे हालात पैदा होने के बाद अचानक जल स्तर बढ़ने से नकथान को जोड़ने वाला पुल भी बह गया.
इस घटना में राहत की बात यह है कि इस पूरे घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. स्थानीय लोगों के मुताबिक देर रात अचानक नाले में जल स्तर बढ़ गया और बादल फटने जैसे हालात पैदा हो गए. इसमें पूर्व उप प्रधान चुन्नीलाल की दुकान बह गई. इसके अलावा, निजी होटल संचालक अनिल कांत के होटल को नुकसान हुआ है.
