भगवंत मान किसका करेंगे इंतज़ार ख़तम, अगले हफ्ते हो सकता है विस्तार

भगवंत मान

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बने 3 महीने से ज़यादा समय हो गया है और कुछ मंत्री तो सरकार बनते ही बना दिए गए पर कुछ अहम मंत्रालय अभी भी मुख्य्मंत्री भगवंत मान के पास ही हैं. अब कुछ विधायकों का मंत्री बनने का सपना साकार हो सकता है सूत्रों के मुताबिक पंजाब कैबिनेट के मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है. मंत्रिमंडल में कम से कम 5 नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है.

मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच हुई बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई.  सूत्रों का कहना है कि 3 घंटे चली इस बैठक में जिन लोगों को कैबिनेट में शामिल किया जाना है, उनके नामों पर भी सहमति बन चुकी है. इस मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पंजाब में मंत्रियों की कुल संख्या 15 हो जाएगी.

चेहरों में एक महिला चेहरा भी हो सकता

यह भी अनुमान लगाया जा रहा है नए चेहरों में एक महिला चेहरा भी हो सकता है और संगरूर उपचुनाव में ज़ोर शोर से मेहनत करने वाली महिला विधायक और खरड़ विधानसभा से अनमोल गगन मान को इस विस्तार में जगह मिल सकती है इसके इलावा दूसरी बार चुने गए विधायकों में से 2 को मंत्री बनाए जाने की संभावना है. अमृतसर जिले के भी 1 विधायक की जल्द ही मंत्रालय में शामिल होने की उम्मीद है | पंजाब सरकार की कैबिनेट में अभी मुख्यमंत्री के अलावा 9 मंत्री हैं.

एक मंत्री डॉ विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोपों में हटा दिया गया था. नतीजतन कैबिनेट में 8 पद खाली पड़े हैं. पार्टी सूत्रों का कहना है कि सभी पदों को तुरंत नहीं भरा जाएगा. कैडर को मजबूत रखने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न बोर्डों और निगमों में अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *