
पैगंबर पर टिप्पणी करने वालीं भारतीय जनता पार्टी की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद से भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया में राजनीती शुरू हो गयी है। भारत में विपक्षी पार्टी के नेता जहां हिंसा के लिए नुपुर को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं वहीं सत्ता पक्ष उनके बचाव में लगा हुआ है । भारत के अलावा अब यह मामला विदेश में भी तुल पकड़ने लगा है लेकिन इन सब के बीच नीदरलैंड के दक्षिणपंथी राजनेता और सांसद गीर्ट वाइल्डर्स ने नुपुर शर्मा का बचाव किया है। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद वाइल्डर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा कि नुपुर शर्मा कन्हैयालाल की हत्या के लिए जिम्मेदार नहीं हैं और उन्हें किसी भी हालत में माफी नहीं मांगनी चाहिए। वाइल्डर्स ने कहा कि भारत में शरिया अदालतें नहीं हैं। सच्चाई बोलने पर माफ़ी मांगे जाना ठीक नहीं है जो भी नूपुर शर्मा ने बोला पैगंबर के बारे में वो सच था और वह उदयपुर हिंसा के लिए जिम्मेदार नहीं है। इस सारे कांड के लिए कट्टरपंथी असहिष्णु मुसलमान जिम्मेदार हैं और कोई नहीं। वाइल्डर्स इस से पहले भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं, उस समय उन्होंने कहा था कि ‘यह बहुत हास्यास्पद है कि इस्लामिक देश नुपूर शर्मा के पैगंबर के बारे में सच बताने पर भड़के हुए हैं। उन्होंने ये भी कहा था की भारत क्यों माफी मांगे? विल्डर्स ने भारतीयों को कहा था कि नुपूर शर्मा का पक्ष में खड़े हों
इस से पहले शुक्रवार को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी से जुड़े नुपुर शर्मा मामले में कड़ा रुख अपनाया। कोर्ट ने नुपुर के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर सख्त नाराजगी प्रकट की। नुपुर के वकील वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उनकी मुवक्किल की जान का खतरा है। इस पर जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि उन्हें खतरा है या वह सुरक्षा के लिए खतरा बन गई हैं? उन्होंने जिस तरह से पूरे देश में भावनाओं को भड़काया है, देश में जो हो रहा है उसके लिए वह अकेले जिम्मेदार है। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि नुपुर शर्मा द्वारा माफी मांगने और बयान वापस लेने में बहुत देर हो गई।
नुपुर ने सशर्त बयान वापस लेते हुए कहा कि अगर भावनाएं आहत हुई हैं तो माफी चाहती हैं। कोर्ट ने नुपुर से कहा कि वह टीवी पर आकर माफी मांगे | सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जो कुछ भी हो रहा है, हम उससे वाकिफ हैं। नुपुर ने जिसके खिलाफ टिप्पणी की उसे गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन नुपुर के खिलाफ अब तक कुछ नहीं हुआ है।
