दिल्ली के डेप्टी सीएम मनीष सिसौदिया नई शराब नीति के मामले में लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद CBI जांच के दायरे में हैं। सिसोदिया ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने उन्हें ‘आप’ तोड़कर भाजपा में शामिल होने का ऑफर दिया है।
मनीष सिसौदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि मेरे पास भाजपा का संदेश आया है कि आप तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे CBI ED के केस बंद करवा देंगे। सिसोदिया ने जाति कार्ड खेलते हुए बोले कि मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं, राजपूत हूं। सर कटा लूंगा लेकिन भ्रष्टाचारियो-षड्यंत्रकारियों के सामने झुकूंगा नहीं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरविन्द केजरीवाल ने कहा की आने वाले दिनों में 5000 से अधिक राजपूत युवा पार्टी में शामिल होंगे। इसके पहले भी शनिवार को पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह ने भी सिसोदिया को महाराणा प्रताप का वंशज बताकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर पलटवार किया था।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा- CBI ने उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। सारी छापेमारी असफल हो गई। कुछ नहीं मिला। अब आपने लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। यह क्या नौटंकी है? मैं दिल्ली में घूम रहा हूं। बताइए कहां आना है? सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने इस मामले की FIR और दस्तावेज ED को सौंप दिए हैं।
