नौकरी छोड़ने की कई कारण होते हैं किसी को ऑफिस का माहौल पसंद नहीं होता तो किसी को अपने बॉस से दिक्कत की वजह से कंपनी छोड़ देता है। लेकिन यह जानकर चौक जाएगा कि चीन की एक लड़की ने अपने नौकरी इसलिए छोड़ दी क्योंकि उसकी शादी के दिन उसके सहकर्मी नहीं आए। लड़की ने दवा किया कि वह अपने ऑफिस कि 70 सहकर्मियों को अपनी शादी में आने का न्योता दिया था। पर अफसोस, उनमें से सिर्फ 1 ही शादी में पहुंचा, जिससे महिला का दिल टूट गया और उसने गुस्से में आकर नौकरी ही छोड़ दी।
लड़की ने दावा किया कि उसने दफ्तर में अपने डिपार्टमेंट की सभी सहकर्मियों को निमंत्रण भेजी थी। वह इस बात से परेशान थी कि अगर उसने सिर्फ कुछ साथियों को ही आमंत्रित किया तो बाकी निराश हो जाएंगे। इसलिए उसने अपनी शादी से दो महीने पहले ही दफ्तर के सभी 70 सहयोगियों को निमंत्रण भेज दिया था। लेकिन 70 सहकर्मियों को निमंत्रण देने के बावजूद शादी में सिर्फ 1 की सहयोगी शामिल हुआ।
