आउटसोर्स कर्मियों का मुद्दा बना काँग्रेस के लिए गले की फांस

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/227807543239990

आउटसोर्स कर्मचारियों को बाहर किए जाने को लेकर नगरोटा बंगवा के पूर्व विधायक अरुण मेहरा कूका ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने धर्मशाला में प्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण समय में सेवाएं प्रदान की है। इतना ही नहीं कोविड के मुश्किल हालातों के बीच भी कर्मचारियों ने अस्पताल में सेवाएं प्रदान की। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन को दाव पर लगा दिया । लेकिन अब टांडा मेडिकल कॉलेज व धर्मशाला अस्पताल सहित अन्य स्थानों में समय खत्म होने पर बाहर किया जा रहा है। पूर्व विधायक ने कहा कि उनकी पूर्व सरकार ने भी आउटसोर्स कर्मियों को लेकर उचित रणनीति बनाए जाने की योजना बनाई थी, लेकिन आचार संहिता लगने के कारण कार्य लंबित रहा था। ऐसे में मौजूदा सरकार को इस पर उचित कदम उठाना चाहिए । उन्होंने नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली पर भी निशाना साधते हुए इस मामले में राजनीति किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सीएम से रात को मिलवाने की बात झूठी है। अरुण ने कहा कि सरकार विरोध की भावना से काम कर रही है,  जबकि जनता से किए गए सभी वायदे झूठे साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर प्रकार के टैक्स बढ़ाने का काम कांग्रेस सरकार कर रही है। अब विभागों को रेवन्यू इकट्ठा करने के लिए निर्देश 10 गारंटी पूरी करने को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भर्ती घोटाले को लेकर भी सरकार आयोग को निरस्त कर रही है | जबकि पारदर्शी तरीके से एग्जाम नहीं करवाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *