सोलन पीजी कॉलेज के विद्यार्थी कॉलेज के आस पास किराए के कमरे ले कर रहते है। जिसमें से अधिकतम विद्यार्थी सबसे पास वाली कालोनी सूर्या बिहार में रहते है। लेकिन सूर्या विहार को कॉलेज से जोड़ने वाली सड़क के बेहद खस्ता हाल है।
इस बारे में विद्यार्थी कई बार नगर निगम और यहाँ के पार्षद को अवगत करवा चुके है लेकिन आज तक इस पैदल मार्ग को ठीक नहीं किया गया है। जिसकी वजह से यहाँ से गुजरने वाले विद्यार्थियों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। यहाँ तक कि कई विद्यार्थी इस उबड़ खाबड़ सड़क पर चलते हुए चोटिल भी हो चुके है लेकिन उसके बावजूद भी कोई भी इस मार्ग की सुध नहीं ले रहा है।
विद्यार्थियों माधव ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि कॉलेज को सूर्यविहार से जोड़ने वाला मार्ग पूरी तरह से टूटा हुआ है। रास्ते में बड़े बड़े पत्थर विद्यार्थियों के लिए सरदर्द बने हुए है। बारिश के समय में यह मार्ग बेहद फिसलन वाला हो जाता है। जिसकी वजह से विद्यार्थी चोटिल हो रहे है। जिस बारे में कई बार उनके द्वारा शिकायत की गई है। लेकिन इस मार्ग की मुर्रमत नहीं करवाई जा रही है। सभी विद्यार्थी चाहते है कि इस मार्ग को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए ताकि विद्यार्थी बिना जोखिम उठाए इस मार्ग से आ जा सकें।
