राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने पर कांग्रेस उग्र

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/248060947659631

राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द किए जाने पर कांग्रेस पार्टी देश भर में धरने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही है। इसी के चलते आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय आह्वान पर शिमला में भी कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अल्पसंख्यक विभाग द्वारा चौड़ा मैदान स्थित बाबा साहेब अम्बेड़कर की प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया और निर्णय को अलोकतांत्रिक करार दिया।

इस दौरान कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति जनजाति विभाग के प्रदेशाध्यक्ष अमित नंदा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व में अध्यक्ष रहे राहुल गांधी ने जब मोदी सरकार से अडानी के रिश्तों को लेकर सदन में सवाल उठाए तो सोची समझी साजिश के तहत लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द करने के लिए षड्यंत्र रचा गया। सत्तापक्ष डरपोक है जो विपक्ष के सवालों से बचने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *