Teacher accused of beating a student in Portmore School, Shimla, police investigating
शिमला: शिमला के पोर्टमोर स्कूल (Portmore School) में छठी कक्षा की छात्रा से मारपीट (Beating)का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची की मां ने छोटा शिमला (Chhota Shimla) थाना में शिकायत दर्ज करवाई (filed a complaint) , जिसमें संस्कृत (Sanskrit) की एक शिक्षिका (teacher)पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
छात्राओं को थप्पड़ मारने को कहा
शिकायत के मुताबिक, 24 मार्च को कक्षा में शिक्षिका ने छात्राओं से संस्कृत शब्दों के अर्थ पूछे। सही उत्तर देने वाली छात्रा को टीचर ने अन्य छात्राओं को थप्पड़ मारने को कहा। इसके बाद, कथित रूप से, शिक्षिका ने खुद भी छात्रा को थप्पड़ मारा और अन्य दो छात्राओं पर भी हाथ उठाया।
छात्रों को डराती थीं
पीड़िता की मां का आरोप है कि टीचर अक्सर कक्षा में छात्रों को डराती थीं और कहती थीं कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। घटना के बाद से बच्ची डरी हुई है। पुलिस ने महिला टीचर के खिलाफ बाल न्याय अधिनियम की धारा 75 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। वहीं, स्कूल प्रिंसिपल राखी पंडित का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में आया है, और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
