4 दिनों की बारिश में हमीरपुर की 174 पेयजल स्कीमें हुई प्रभावित

जल शक्ति विभाग हमीरपुर के द्वारा भारी बारिश के चलते पेयजल योजनाओं को सुचारू करने के लिए काम किया जा रहा है विभाग की टीम के द्वारा रात के समय में भी काम किया जा रहा है ताकि लोगों को पानी की सप्लाई शुरू की जा सके । हमीरपुर जल शक्ति विभाग ने जिला हमीरपुर की प्रमुख स्कीमों को सुचारू कर दिया गया है जिसके तहत हमीरपुर शहर की स्कीम से आज दोपहर बाद लोगों को पानी की सप्लाई शुरू की गई है वहीं नादौन, सुजानपुर और बड़सर में सारे सिस्टम को रिस्टोर करने में एक से दो दिन का समय लग जाएगा ।

यहां टेंपरेरी तौर पर पानी पहुंचाने का काम दूसरे जल स्रोतों से किया जा रहा है ताकि लोगों को पेयजल की समस्या से छुटकारा दिलवाया जा सके । मेवा और बमसन इलाकों में सबसे ज्यादा पानी की योजनाएं भारी बारिश की वजह से प्रभावित हुए हैं काफी जगहों पर पाए थे पानी के तेज बहाव में साथ में बह गई है यहां नई पानी की पाइपे डालने का काम किया जा रहा है ।

जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नीरज भोगल ने बताया कि सभी योजनाओं को रिस्टोर करने का काम कर्मचारी दिन-रात कर रहे हैं । हमीरपुर शहर की सप्लाई को रिस्टोर कर दिया गया है जबकि दूसरे इलाकों में भी अगले 1 से 2 दिनों में सभी योजनाओं को रीस्टोर कर दिया जाएगा ।

उन्होंने बताया कि कुछ जगहों पर नई पाइप डालने का काम भी किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग हमीरपुर सर्कल को अब तक लगभग 112 करोड रुपए का नुकसान हुआ है । वहीं उन्होंने लोगों से भी आह्वान करते हुए कहा कि बावड़ी व अन्य स्तोत्र से पीने का पानी इस्तेमाल करते समय पानी उबाल कर ही प्रयोग करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *