श+हीद कैप्टन मृदुल शर्मा को मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा की श्रद्धांजलि

श+हीद कैप्टन मृदुल शर्मा को मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा की श्रद्धांजलि

नववर्ष 2024 को शुरुआत कांग्रेस ने हमीरपुर के श*हीद वीर सपूत मृदुल शर्मा को श्रद्धांजलि देकर की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू संहिता अन्य कांग्रेस नेता तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे। श+हीद मृदुल चौक पर सभी कांग्रेस नेता मौजूद रहे। उन्होंने इस वीर सपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने शहीद कैप्टन मिथुन शर्मा के घर जाकर उनके पिता रिटायर्ड कर्नल जेके शर्मा से भी मुलाकात की। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि श*हीद स्मारक के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी और इस स्मारक में हमीरपुर जिला के 350 श+हीदों के नाम को भी दर्ज किया जाएगा।

उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा सैनिकों शहीदों और पूर्व सैनिकों का मान सम्मान बढ़ाया है। बात चाहे उन्हें सुविधाएं देने की हो या फिर उनके परिवारों की देखभाल की कांग्रेस ने हमेशा देश के लिए इन वीर सैनिकों के प्रति अपना फर्ज निभाया है। उन्होंने कहा कि श*हीदों और सैनिकों की वजह से ही हम लोग अपने घरों में सुरक्षित रहते हैं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद सैनिक देश की सीमाओं पर दिन-रात भारत माता की हिफाजत के लिए तैनात रहते हैं। उनके योगदान को कभी भी बुलाया नहीं जा सकता है।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता रोहित शर्मा ने कहा कि कैप्टन मृदुल शर्मा की शहादत को हमेशा हमीरपुर जिला के लोग याद करते हैं उन्होंने कहा कि शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा के साथ आज सभी लोग उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं वहीं उन्होंने प्रदेश सरकार का हमीरपुर में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चलाई जाने के लिए भी आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने शहीदों के सम्मान में हमेशा ही कदम उठाए है ।

कांग्रेस जिला प्रवक्ता रोहित शर्मा ने केंद्र सरकार को घूरते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा सेवा के साथ राजनीति करने का काम किया है उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार सेना की हितैषी होती तो भूतपूर्वक सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन की विसंगतिया दूर करती का काम करती जिसके लिए भूतपूर्व सैनिक फरवरी से जंतर मंतर पर अनशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सैनिक का मनोबल काम करते हुए अग्नि वीर जैसी योजना को देश में लागू किया है जिससे युवाओं का भविष्य भी अंधकारमय हुआ है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *