नव वर्ष के मौके पर सोलन शहर की अधिष्ठात्री देवी माता शूलिनी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ !

नव वर्ष के मौके पर सोलन शहर की अधिष्ठात्री देवी माता शूलिनी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ !

नव वर्ष के मौके पर आज सुबह से ही हिमाचल प्रदेश के सभी शक्तिपीठों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। सोलन शहर की अधिष्ठात्री देवी माता शूलिनी मंदिर में ही सुबह से ही भक्त मंदिर में पहुंच रह रहे हैं और माता के दर्शन कर रहे हैं। सोलन शहर की अधिष्ठात्री देवी माता शूलिनी को शहर के साथ-साथ शहर में आने वाले लोग भी मानते हैं। माता शूलिनी को पीड़ा हरने वाली माता कहा जाता है। ऐसे में सुबह से ही माता के दर्शन करने के लिए लोग मंदिर में पहुंच रहे हैं। इन दिनों मंदिर में मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य चल हुआ है। ऐसे में गर्भ गृह से बाहर ही भक्तों को माता के दर्शन हो रहे हैं।

सोलन SDM कविता ठाकुर ने की पूजा अर्चना :

मौके पर एसडीएम सोलन कविता ठाकुर ने भी पहुंचकर आज नव वर्ष के मौके पर माता की पूजा अर्चना की। मीडिया से बातचीत में एसडीएम सोलन कविता ठाकुर ने कहा कि मंदिर में इन दिनों माता के गर्भ गृह के रेस्टोरेशन का कार्य चला हुआ है और लोगों को बेहतर दर्शन यहां पर माता के हो सके इसके लिए कार्य प्रशासन की ओर से किया जा रहा है।

माता के कल्याणे शेर सिंह ठाकुर ने भी आज माता के दर्शन कर इस साल लोगों की सुख समृद्धि और स्वस्थ रहने की कामना की है। उन्होंने कहा कि माता शूलिनी की कृपा हर वर्ष सोलन शहर वासियों पर रहती है और इस वर्ष भी माता का आशीर्वाद सबको मिले इसके लिए माता के कल्याणे माता से मनोकामना करते हैं।

नव वर्ष पर लोग पहुंचे माँ का दरबार :

वही मंदिर में आए भक्तों ने कहा कि आज नव वर्ष का मौका है ऐसे में कोई भी कार्य शुरू करने से पहले वे लोग माता शुलिनी के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।
सोलन शहर की अधिष्ठात्री देवी माता शुलिनी की कृपा हमेशा शहरवासियों पर रहती है और उनके आशीर्वाद से सभी काम पूरे होते हैं ऐसे में आज नव वर्ष के मौके पर वे लोग मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं और सभी के स्वस्थ और सुखमयी जीवन की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *