ज्यादा तेल के सेवन से महिलाओं को हो रही गंभीर बीमारी

अगर आप ज्यादा तेल वाले भोजन का सेवन करते करते है तो हो जाइए सावधान ! क्योंकि ज्यादा तेल युक्त भोजन खाने से आपको पित्त की पत्थरी हो सकती है | ऐसा इसीलिए कहा जा रहा है क्योंकि मेडिकल कॉलेज चंबा में रोजाना दर्जनों महिलाएं पित्त की पत्थरी का इलाज करवाने के लिए पहुंच रही हैं।

चिकित्सकों का कहना है कि ज्यादा तेल युक्त भोजन के सेवन से ज्यादातर महिलाओं को पित्त की पत्थरी हो रही है। ये महिलाएं जिले के एक उपमंडल से नहीं बल्कि पूरे जिले की हैं। ज्यादा तेल युक्त भोजन के साथ फैटी फूड (वसायुक्त भोजन) खाने से भी महिलाएं पित्त की पत्थरी से परेशान हो रही हैं। मेडिकल कॉलेज चंबा में हर माह 30 मरीजों के पित्त की पत्थरी के ऑपरेशन किए जा रहे हैं।

इसमें 90 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। खराब खानपान में चंबयाली धाम से भी पित्त की पत्थरी हो रही है। चंबयाली धाम में बनाया जाने वाला मदरा घी में ही बनाया जाता है। इसे सभी लोग पूरे शौक के साथ खाते हैं। इसके अलावा बकरे का मांस खाने वाले लोग भी पित्त की पत्थरी का शिकार हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों को ज्यादा तेल युक्त भोजन न खाने की सलाह देते हैं। साथ ही फैटी फूड को भी कम करने के लिए परामर्श देते हैं।

आपको बता दे कि मेडिकल कॉलेज में हर माह पित्त की पत्थरी के करीब 30 ऑपरेशन किए जाते हैं। ऑपरेशन करवाने वाले मरीजों में 90 प्रतिशत महिलाएं होती हैं। अधिक तेल युक्त भोजन और मीट के अधिक सेवन की वजह से महिलाएं पित्त की पत्थरी का शिकार हो रही हैं। इसलिए महिलाओं को अपने खानपान में बदलाव करने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *