राजनाथ सिंह से अपील, इजरायल को हथियार न दे भारत

राजनाथ सिंह से अपील, इजरायल को हथियार न दे हथियार भारत

इजरायल और हमास के बीच युद्ध लगातार जारी है। दोनों ही एक-दूसरे पर आत्मघाती हमले कर रहे हैं. इस बीच इजरायल ने साफ किया है कि वह हमास को खत्म करके ही दम लेगा. वहीं इस बीच ईरान में रह रहे हमास प्रमुख इस्माइल हानिया की हत्या भी कर दी गई. इसमें इजरायल का हाथ होने की बात कही जा रही है.

इस घटना के बाद ईरान और अन्य देशों के भी युद्ध में शामिल होने की आशंका है. इस मामले पर भारत भी नजर बनाए हुए हैं. वहीं बड़े युद्ध के बढ़ते खतरे के बीच देश के पूर्व न्यायाधीशों, राजनयिकों, कार्यकर्ताओं, लेखकों और अर्थशास्त्रियों सहित 25 नागरिकों के एक समूह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एक लेटर लिखकर इजरायल को हथियारों और गोला-बारूद के निर्यात का लाइसेंस रद्द करने का आग्रह किया है.

इस लेटर में कहा गया है कि हम इजरायल को सैन्य हथियारों और युद्ध सामग्री की आपूर्ति के लिए विभिन्न भारतीय कंपनियों को निर्यात लाइसेंस और अनुमति जारी रखे जाने पर चिंतित हैं. अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) ने स्पष्ट रूप से फैसला सुनाया है कि इजरायल अपने दायित्वों का उल्लंघन कर रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *