NH 154A पठानकोट भरमौर राष्ट्रीय मुख्य मार्ग पर स्थित गांव ढुंडीयारा में भारतीय सेना की गाड़ी दुर्घट*नाग्रस्त हो गई | जिसकी चपेट में दो राहगीर स्कूली बच्चे आ गए जिनमें की एक की मौ+त एवं एक गंभीर रूप से घा*यल बताया जा रहा है। तो वही स्थानीय ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगाकर आर्मी पर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बैली गांव के पास शुक्रवार सुबह 8:50 बजे सेना की कानवाई में चल रहे सेना के ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौ*त हो गई। हादसे में दूसरा युवक गंभीर घा*यल हो गया। घाय*लावस्था में युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत लाया गया। यहां से सिविल अस्पताल डलहौजी रेफर किया गया। हादसे में मा*रे गए युवक की पहचान अभय कुमार (21) पुत्र रण सिंह निवासी ज्यूंता पंचायत के ढूंढ़ियारा बंगला के रूप में हुई है। घा*यल की पहचान नवीन कुमार (19) पुत्र हरबंस लाल गांव ढूंढियारा बंगला के रूप में हुई है। पुलिस ने सिविल अस्पताल डलहौजी में पोस्टमार्टम के बाद श*व परिजनों को सौंपा।
कानवाई में चल रहे एक ट्रक ने आगे चल रहे दूसरे ट्रक को ओवरटेक करते हुए चालक की साइड में टक्कर मा*र दी। इससे चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया। चालक ट्रक को विपरीत दिशा की ओर हाईवे के बाहर ले गया। इससे पैदल जा रहे दोनों युवक ट्रक की चपेट में आ गए। इसके बाद ट्रक सड़क पर ही पलट गया। वहीं, क्रैश बैरियर और ट्रक के बीच आने से अभय गंभीर रूप से घा*यल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर सेना के ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौ*त
