बाबा माई दास सदन में आधुनिक कार पार्किंग संचालित करेगा मंदिर न्यास

Baba-Shri-Mai-Das-Come-to-the-House

मंदिर न्यास चिंतपूर्णी बाबा माई दास सदन में कंप्यूटराइज्ड बूम बैरियर, सीसीटीवी कैमरे, यात्रियों के लिए शुद्ध पानी पीने के लिए फिल्टर युक्त वाटर कूलर और यात्रियों और ड्राइवर के बैठने के लिए ए सी और एलसीडी युक्त कमरे की व्यवस्था कर आधुनिक कार पार्किंग बनाने जा रहा है । इससे यात्रियों को बहुत ही सुविधा मिलेगी।

कार पार्किंग से न्यास की आय भी दोगुनी से ज़्यादा होगी

न्यास ने इस वर्ष कार पार्किंग से आय बढ़ाने के लिए और आधुनिक सुविधाएँ देने के लिए पार्किंग का पुनः टेंडर किया था । टेंडर प्रक्रिया और बोली प्रक्रिया में विवेक महाजन एसडीएम , मंदिर अधिकारी  अजय मंडियाल और अन्य अधिकारी शामिल हुए।

कंप्यूटराइज़्ड टिकटिंग और अन्य सुविधाएं नहीं थी

बहुत सालों से कार पार्किंग से न्यास को आय नहीं हो रही थी । पिछले वर्ष पहली बार कार पार्किंग चलाने का टेंडर किया गया था जो लगभग आठ लाख पर गया था पर इसमें कंप्यूटराइज़्ड टिकटिंग और अन्य सुविधाएं नहीं थी । इस बार टेंडर की राशि रू 17 लाख पर पहुंच गई। इसके ऊपर 18% अलग से जीएसटी लिया जाएगा।साथ ही आधुनिक पार्किंग की सारी सुविधाओं का निर्माण भी ठेकेदार द्वारा फ्री ऑफ कास्ट किया जाएगा, जिससे कि यात्रियों को बेहतर अनुभव मिल सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *