राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य पर केलांग में जिला स्तरीय प्रेस दिवस का आयोजन 

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य पर केलांग में जिला स्तरीय प्रेस दिवस का आयोजन 

जनजातीय जिला मुख्यालय केलांग में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर आज जिला स्तरीय प्रेस दिवस का आयोजन किया गया। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग केलांग द्वारा सहायक आयुक्त संकल्प गोतम के अध्यक्षता में आयोजित इस दिवस में सहायक आयुक्त डॉ संकल्प गौतम ने मीडिया कर्मियों से सामाजिक हित में आम व्यक्तियों से जुडी समास्याओं को समाचारों में प्राथमिकता देने पर बल दिया। ताकि आम व्यक्ति की समस्याओं का व्यापक समाधान हो सके।

डॉ संकल्प गौतम ने भारतीय प्रेस परिषद द्वारा इस वर्ष चर्चा के लिए सुझाए गए विषय पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में मीडिया विषय को मीडिया कर्मियों के बीच रखा। इस अवसर पर संवाददाता अशोक राणा तथा श्याम अजाद पी.टी.आई तथा जिला कृषि अधिकारी, छिमेद अंगमों प्रबन्धक उद्योग केंद्र इस प्रेस दिवस में उपस्थित रहे।

मीडिया तथ्यों के आधार पर देता है जानकारी

मीडिया सरकार का एक अहम् हिस्सा है। सरकार ओर जनता के बीच मीडिया एक सेतू की तरह कार्य करता है। ऐसे में मीडिया को स्वतंत्र व निष्पक्ष होकर सूचनाओं को लोगों तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। मीडिया द्वारा लोगों तक सही तथ्यात्मक जानकारी न पहुंचाने से समाज में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

ऐसे में मीडिया पूरे तथ्यों के साथ लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने पर बल देती है। आम व्यक्ति की समस्याओं को प्रशासन व सरकार तक उठाने एवं इनके समाधान में मीडिया एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है।

मीडिया लोकतंत्र का चौथा सतम्भ

भारतीय समाज में मीडिया हमारे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। यह विधायिका, न्यायपालिका एवं कार्यपालिका के बीच महत्वपूर्ण कड़ी की तरह कार्य करता है। जहां अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हमारे लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। तो वहीं पत्रकारिता के विभिन्न माध्यमों से न केवल समाज में व्याप्त अनेक सामाजिक बुराइयों के विरूद्व एक बड़ा जनमत तैयार किया जा सकता है। बल्कि सरकार व प्रशासन के बीच एक मार्गदर्शक की भूमिका भी अदा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *