हमीरपुर की पहचान संस्था के द्वारा संचालित विशेष बच्चों के स्कूल प्रांगण में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में टोनी देवी अस्पताल से आई टीम ने विशेष बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करने के अलावा विशेष बच्चों के अभिभावकों को बरसात के मौसम में किन बातों का विशेष ध्यान रखना है इसके बारे में भी जागरूक किया। इस स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान 41 बच्चों की स्वास्थ्य की जांच की गई ।
इस मौके पर डॉ राजकमल शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बरसात के मौसम में विशेष बच्चों का किस तरीके से ध्यान रखना है इसके बारे में स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान बच्चों के अभिभावकों को जागरूक किया गया. साथ ही शिविर में 41 बच्चों की स्वास्थ्य की जांच भी की गई ।
वहीँ पहचान संस्था की चेतना शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग व पहचान संस्था के द्वारा समय-समय पर विशेष बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाता है उन्होंने बताया कि विशेष बच्चों के अभिभावकों सहित विशेष बच्चों को किस तरह अपना ख्याल रखना है इस बारे में जागरूक किया गया है उन्होंने कहा कि विशेष बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति हमेशा जागरूक रहना चाहिए तथा संस्था इस पर विशेष बल देती है ।
पहचान संस्था के विशेष बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर
