कहते हैं कि अगर हौसले बुलंद हो तो कठिन से कठिन कार्य आसान हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है केरल के युवा अभिषेक कुमार ने। जिसने मन में कुछ नया करने की ठान ली और निकल पड़ा अपनी साइकिल पर भारत भ्रमण के लिए। जिसका केवल एक मात्र उद्देश्य प्राकृतिक और पर्यावरण के विषय में युवाओं को जागरूक करना। अभिषेक कुमार प्रकृति प्रेमी है। लेकिन जिस तरह से वर्तमान समय में पेड़ो की अंधाधुंध कटाई की जा रही है और प्रकृति से छेड़छाड़ की जा रही है। ये अभिशेष कुमार को पीड़ा पहुंचा रहा है। जिसके लिए अब अभिशेष भारत भ्रमण के लिए निकल पड़ा है और लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रहा है। यही नहीं, उसके साथ उसका कुत्ता चार्ली भी है जिसे वह साइकिल के पीछे बिठाकर इस यात्रा पर साथ लेकर आया हैं।
अभिषेक ने पत्रकारों को बताया कि उसने अपनी यात्रा केरल से शुरू की थी। जिसके बाद वह कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, श्री नगर, लेह और अब हिमाचल पहुँच चूका है। उसकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रकृति को बचाना और पर्यावरण को बचाना है। अपनी इस यात्रा के द्वारा वह लोगों को जागरुक कर रहा है। क्यूंकि वह प्रकृति से पर्यावरण से और जानवरों से बहुत प्रेम करता है। जिसके चलते उसने ऐसा करने का निर्णय लिया।
