शिमला के जुन्गा में फ्लाइंग फेस्टिवल हुआ शुरू

शिमला के जुन्गा में फ्लाइंग फेस्टिवल हुआ शुरू

जुन्गा में शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है. यह फेस्टिवल चार दिन तक चलेगा. इसमें देश-विदेश के कई पैराग्लाइडर हिस्सा ले रहे हैं. आयोजन में भूटान, नेपाल, म्यांमार और भारत के पहले का एड्रेस हिस्सा ले रहे हैं. कार्यक्रम की शुरुआत हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की. शिमला में पहली बार इस तरह के फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है.

शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल में जीत हासिल करने वाले प्रतिभागी को दो लाख का इनाम मिलेगा. दूसरे नंबर पर रहने वाले प्रतिभागी को डेढ़ लाख और तीसरे नंबर पर प्रतिभागी को एक लाख का इनाम रखा गया है. शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल के अलावा यहां हिमाचली धाम का भी विशेष आयोजन किया गया है. इससे हिमाचल प्रदेश के की परंपरा और खान-पान को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों भारी बारिश की वजह से डिरेल हुए पर्यटन कारोबार को भी वापस पटरी में लाने के लिए यह फ्लाइंग फेस्टिवल अहम भूमिका निभाएगा.

इससे पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

वहीं, हिमाचल पर्यटन विकास निगम के निदेशक अमित कश्यप ने कहा कि शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल से प्रदेश में प्रभावित हुए पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी. उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कारगर होते हैं. उन्होंने कहा कि जुलाई और अगस्त के महीने में हुई बारिश की वजह से पर्यटन कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है. अब प्रदेश में पर्यटन कारोबार दोबारा पटरी पर लौट रहा है.

शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों ने आयोजित प्रतियोगिता को अलग करार दिया. उन्होंने कहा कि खूबसूरत वादियों के बीच पैराग्लाइडिंग करना अनूठा अनुभव है. इस तरह के आयोजन से हिमाचल प्रदेश में पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही इलाके के लोगों के लिए भी स्वरोजगार के अवसर पैदा होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *