HRTC डिपो हमीरपुर ने वाया भगेड़ फोरलेन सडक़ सुविधा को हरी झंडी मिलते ही डिपो के दो रूट मंगलवार शाम से ही शुरू हो रहे हैं। निगम पहले चरण में हमीरपुर से दिल्ली के लिए दो बसें चलाने जा रहा है। इनमें एक डिलक्स बस और दूसरी वॉल्वो बस है। फोरलेन सडक़ मार्ग से जहां यात्रियों को डेढ़ घंटे की बचत होगी, वहीं वॉल्वो बस का किराया भी 83 रुपए और डीलक्स बस का किराया 39 रुपए कम लगेगा।
डीलक्स और वोल्वो बस का रुट
आप को बता दे कि निगम की डीलक्स बस शाम साढ़े 6:30 बजे हमीरपुर बस अड्डा से चलेगा और भोटा, उखली, तरघेल, डंगार, घुमारवीं, भगेड़, कीरतपुर से चंडीगढ़ होते हुए दिल्ली में सुबह 3:30 बजे यात्रियों को उतारेगी। यह बस दिल्ली से शाम 7:45 बजे हमीरपुर के लिए उसी रूट से होते हुए हमीरपुर सुबह 4:45 बजे उतारेगी। इसी तरह वोल्वो बस रात आठ बजे हमीरपुर बस अड्डा से दिल्ली रवाना होगी, जोकि भोटा, उखली, तरघेल, डंगार, घुमारवीं, भगेड़ कीरतपुर, चंडीगढ़ होते हुए सुबह 4:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह बस उस दिन रात 9:20 बजे हमीरपुर के लिए उसी रूट से होते हुए यात्रियों को सुबह 5:50 बजे हमीरपुर बस अड्डा उतारेगी। निगम जल्द ही वाया भगेड़ रूट पर पांच बस रूट और चलाएगा।
HRTC डिपो हमीरपुर के उपमंडलीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने बताया कि एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के द्वारा हमीरपुर से दिल्ली वाया भगेड़ फोरलेन सडक़ सुविधा को आज से शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बस सेवा के शुरू होने से जहां लोगों के समय की बचत होगी तो वही पैसे की भी बचत होगी। उन्होंने बताया कि लोगों के द्वारा इस सेवा के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी। जिसको देखते हुए अब प्रबंधन के द्वारा यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी समय में साधारण बस सेवा भी इस रूट पर शुरू करवा दी जाएगी।
