गणेश चतुर्थी हिन्दुओं का प्रमुख त्यौहार है। आमतौर पर यह त्यौहार महाराष्ट्र व साउथ में मनाया जाता है। लेकिन अब गणेश चतुर्थी के त्यौहार को देश भर में माने जाने लगा है। हिंदी पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस दौरान गणेश भगवान को लोग अपने घरो में स्थापित करते है। जगह जगह गणेश जी के पंडाल लगे होते है। इस दौरान लोग 10 दिनों के लिए गणपति को अपने घर लाते हैं और कुछ लोग कुछ लोग अपने सामर्थय के हिसाब से 2, 5 या 7 दिन के लिए भी गणपति जी को अपने घर लेकर आते है।
वहीँ लोगो द्वारा हर रोज दिन में 5 बार भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जाती है। गणेश जी की भक्ति में सभी लोग झूमते गाते नजर आते है। इसके बाद 10वें दिन पूरे विधि-विधान के साथ उनका विसर्जन किया जाता है और कामना की जाती है कि वह अगले साल फिर से नई खुशियों के साथ पधारें. इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व 19 सितंबर को शुरू होगा और 28 सितंबर को इसका समापन होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर Ganesh Chaturthi का पर्व देशभर में इतनी धूमधाम के साथ क्यों मनाया जाता है? आखिर क्यों गणेश जी की स्थापन की जाती है और फिर उनका विसर्जन करते हैं?
गणेश चतुर्थी का इतिहास
पौराणिक कथाओं के अनुसार महर्षि वेदव्यास जी ने भगवान गणेश जी से महाभारत की रचना को लिपिबद्ध करने की प्रार्थना की थी। जिसके बाद गणेश चतुर्थी के दिन ही व्यास जी ने श्लोक बोलना और गणेश जी ने उसे लिपिबद्ध करना शुरू किया था। वहीँ गणेश जी ने 10 दिन तक बिना रुके महाभारत को लिखा। जिसके बाद गणेश जी पर धूल-मिट्टी की परत चढ़ गई। जिसे साफ़ करने के लिए गणेश जी 10वें दिन सरस्वती नदी में स्नान के लिए चले गए और इस दिन चतुर्थी थी। तभी से लेकर गणेश चतुर्थी का त्यौहार मनाया जाता है और विधि-विधान से गणेश जी का विसर्जन किया जाता है।
ऐसे करें पूजा, मिलेगा गणपति बप्पा का आशीर्वाद
गणेश चतुर्थी हिन्दुओं का पवित्र त्यौहार है। इस त्योहार को हर साल ही बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दौरान मंदिर से लेकर घरों और मोहल्लों में गजानन विराजमान किए जाते हैं। विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश स्थापना की परंपरा के साथ भक्त भगवान गणेश के लिए व्रत रखते हैं। उन्हें मोदक का भोग लगाते हैं और हर दिन उनकी पूजा अर्चना करते है। गणेश जी की मूर्ति मिटटी की होनी चाहिए , धातु की नहीं। वहीँ मूर्ति घर लाते समय उसे साफ कपड़े से ढक देना चाहिए। जब तक गणेश जी को आसान नहीं देते तब तक गणेश जी के ऊपर से कपडा नहीं उठाना चाहिए। इसे आसन देने के बाद इसका अनावरण किया जाना चाहिए। वहीँ अपने पूजा स्थान में जल से भरा कलश स्थापित करें।
ऐसी मान्यता है कि गणेश उत्सव के 10 दिनों के दौरान प्याज-लहसुन और नॉनवेज जैसी तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। गणेश उत्सव के दिनों में भूलकर भी काले और नीले कपड़े पहनकर पूजा नहीं करनी चाहिए। इन दिनों में आप लाल, पीले, गुलाब जैसे रंगों के कपड़ें पहन कर ही बप्पा की पूजा करे। वहीँ गणेश जी की पूजा में भूलकर भी तुलसी दल का इस्तेमाल न करें। वहीँ गणेश जी को मोदक के लड्डू बहुत पसंद है तो आवश्य ही इन दिनों में मोदक का भोग लगाए।
