एक चायवाला के प्यार में पड़ी महिला MBBS डॉक्टर, देखिए वायरल वीडियो

प्यार में न कोई सरहद होती है और न ही कोई दीवार. इंसान दुनिया में कुछ भी मोहब्बत से जीत सकता है. किसी से मोहब्बत करने और होने के लिए दौलत और संपत्ति नहीं देखी जाती है बल्कि उसका दिल और व्यवहार ही काफी होता है. तभी तो राजकुमारियां साधारण लोगों के इश्क में भी पड़ जाती थीं और शहज़ादों का दिल आम लड़कियों पर भी आ जाता था. कुछ ऐसी ही एक कहानी पड़ोसी देश पाकिस्तान से सामने आई है, जिसने एक बार फिर प्यार की ताकत को साबित कर दिया है.

पाकिस्तान में एक डॉक्टर और चायवाले की अनोखी प्रेम कहानी इंटरनेट पर वायरल हो गई है और लोग इनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. डॉक्टर किश्वर अपने पति की जमकर तारीफ करती हैं और बताती हैं कि वे उनकी तहज़ीब पर फिदा हो गईं वहीं शहज़ाद का कहना है कि उन्होंने अपनी ज़िंदगी में ऐसा कभी सोचा नहीं था.

“मेरा पाकिस्तान” नाम के यूट्यूब चैनल पर इस कपल ने अपनी अजीबोगरीब प्रेम कहानी बताई. हरीश भट्टी से बात करते हुए, ओकारा तहसील के दीपालपुर में रहने वाले इस कपल ने बताया कि उन्हें कैसे एक-दूसरे से प्यार हो गया. किश्वर बताती हैं कि वो अपने पति शहज़ाद की तहज़ीब और अदब पर अपना दिल हार बैठीं, जबकि शहज़ाद को वो बेहद खूबसूरत लगती थीं. जिस अस्पताल में किश्वर डॉक्टर थीं, उसमें शहज़ाद चाय परोसने और साफ-सफाई का काम करता था. शहज़ाद का कहना है कि उसने ऐसा कभी नहीं सोचा था, लेकिन किस्मत को ये मंजूर था.

आपको जानकर हैरानी होगी की एमबीबीएस जैसी ऊंची पढ़ाई कर चुकीं किश्वर ने खुद शहज़ाद को प्रपोज़ किया था. वे कहती हैं कि दिखने में शहज़ाद क्लीनर या चायवाले जैसा नहीं लगता था और एक दिन उन्होंने उससे फोन नंबर मांगा और बातचीत शुरू कर दी. किश्वर ने खुद शहज़ाद को अपने कमरे में बुलाकर प्यार का इज़हार किया था. पहले तो वो चौंक गया और उसे बुखार तक आ गया. खैर, बाद में उन्होंने शादी कर ली. शादी के बाद किश्वर ने अस्पताल की नौकरी छोड़ दी क्योंकि समाज के ताने सहने पड़ते. अब डॉक्टर पास में ही क्लीनिक खोलने की योजना बना रहे हैं. लोग इस वीडियो के ज़रिये उन्हें उत्साहित कर रहे हैं और शुभकामनाएं दे रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *