देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत सोलन के वार्ड न 4 सलोगड़ा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नेहरू युवा केंद्र सोलन की टीम भी मौजूद रही। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सलोगड़ा के घर घर जा कर मिट्टी एकत्रित की गई। कार्यक्रम के मुख्यातिथि पूर्व खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरषोत्म गुलेरिया ने कहा कि देश को समृद्ध करने के लिए हर एक इंसान का योगदान हो। इसलिए हर एक घर से मिट्टी एकत्रित की जा रही है। जो कि दिल्ली में बनने वाले अमृत वाटिका के लिए भेजी जाएगी। गुलेरिया ने कहा कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत माटी को नमन व वीरों का वंदन किया जा रहा है ।
विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर ने कहा कि लोगो को जोड़ने वाले इस तरह के कार्यक्रम भाजपा ही करवा सकती है और जब दिल्ली में अमृत वाटिका का कार्य पूरा हो जाएगा, तो भारत का हर एक नागरिक उसमें अपना भी योगदान महसूस कर सकेगा। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री भरत साहनी, मंडल महामंत्री संजीव सूद, जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मी, सलोगड़ा के बीडीसी सदस्य नेहा कश्यप, उप प्रधान भूपेंद्र शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता कमल थापा, मनोज शर्मा, मायाराम, मंगलेश, रजत व युवा मोर्चा के सदस्य अभिलाष, वैभव, अमन, हिमांशु, अभिषेक और श्रीकांत मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
