हिमाचल में पिछले कई दिनों से बिना वीजा रह रहे रूस के महिला व पुरुष को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है की यह दोनों मैक्लोडगंज में बगैर वीजा रह रहे थे । पुलिस के अनुसार यूलिया जुलानोवा व डेनिस लारिन दो माह से जंगल के समीप हरी बावरी में रह रहे थे।
यूलिया का वीजा तीन सितंबर 2015 व डेनिस लारिन का 11 जनवरी, 2024 को खत्म हो चुका है। यूलिया जुलानोवा वीजा खत्म होने के बावजूद करीब नौ साल से भारत में रह रही थी। मैक्लोडगंज आने से पहले वह गोवा में रह चुकी है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा हितेष लखनपाल ने बताया कि रूस के महिला व पुरुष के विरुद्ध मैक्लोडगंज थाना में विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
