सैहब कर्मियों ने नगर निगम के खिलाफ खोला मोर्चा

सैहब कर्मियों ने नगर निगम के खिलाफ खोला मोर्चा

सैहब कर्मियों ने मांगो को लेकर नगर निगम के खोला खिलाफ मोर्चा,नगर निगम द्वारा शुरू किए गए क्यू आर कोड का किया विरोध,मांगे नही मानी तो 15 अगस्त से जा सकते है अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

कर्मियों ने मांगों को लेकर नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को सैहब कर्मियों ने मांगों उपायुक्त कार्यालय के बाहर बाहर हल्ला बोला और क्यू आर कोड का विरोध किया।

वहीं इस दौरान कर्मियों ने नगर को चेताते है कहा कि अगर कर्मियों पर जबरदस्ती क्यू आर कोड थोपा गया तो वज अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जाने से पीछे नही हटेंगे।

सैहब सोसाइटी के अध्यक्ष जसवंत पंवर ने कहा कि नगर निगम द्वारा कर्मियों पर क्यू आर कोड थोपा जा रहा है।यह हमारी ईमानदारी पर शक कर रहे हैं।15 वर्षों से सैहब कर्मी शिमला को स्वच्छ रख रहा है।उन्होंने कहा कि सैहब कर्मियों को नगर निगम में समाहित किया जाए।

उन्होंने कहा कि नगर निगम क्यू आर कोड की बात कर रहा है तो न्यायालय के आदेशानुसार उन्हें 26 हजार वेतन भी दिया जाए साथ ही उनकी जो छुट्टियां है वह भी उन्हें प्रदान की जाए।उन्होंने कहा कि आज और कल सैहब कर्मी अपनी मांगों लो लेकर प्रदर्शन करेंगे अगर मांगे नही मानी तो 15 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *