पद्धर में सर्च अभियान जारी दूसरे दिन मिले दो बच्चों के श.व

अभियान जारी

सर्च अभियान: उपमंडल पधर की चौहारघाटी की ग्राम पंचायत धमच्यान के राजबन में मलबे में दबे शवो का निकलना शुरू हो गया है। दूसरे दिन के रेस्क्यू अभियान में दो बच्चो के शव निकल चुके है वही अन्य परिजनों की तलाश जारी है।

बता दे कि एक अगस्त की रात को बादल फटने के कारण राजबन में तीन मकान मलबे की चपेट में आने से अंदर सोये लोग और रखा सारा सामान मलबे में दब चुका था। वही लोगों के शव निकालने में प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया था। पहले दिन के रेस्क्यू अभियान में तीन शव निकाले गए थे जिनमें एक पुरुष तथा दो महिला थी। जबकि दो लोग घायल हुए थे।

वही दूसरे दिन के सर्च अभियान में अभी तक दो बच्चो के शव निकाले गए है। प्रशासन की तरफ से कार्यकारी एसडीएम डॉक्टर भावना वर्मा ने मोर्चा संभाला हुआ है। वही एनडीआरफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, होमगार्ड के जवान तथा स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान में मोर्चा संभाला हुआ है।

वही काल के ग्रास बने लोगों के रिश्तेदार भी घटना स्थल पर पहुंच रहे है जो अपनो की तलाश में रेस्क्यू टीम का साथ दे रहे है। अब तक रेस्क्यू टीम को 5 शव बरामद हो गए है जबकि पांच शव की तलाश जारी है। वही तीन माह की एक बच्ची भी इस मलबे में दफन है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *