मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहुंचे समेज, पीड़ितों ने बयां किया अपना दर्द

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

समेज में हुई तबाही के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू घटना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर व विधायक रामपुर नंद लाल के साथ समेज पहुंचे। इस दौरान सीएम ने बादल फटने हुए नुकसान के साथ मौके पर जारी राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।

उन्होंने ने एनडीआरएफ दल से राहत एवं बचाव कार्य की रिपोर्ट ली। साथ ही प्रभावित ग्रीनको हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान डीसी व एसपी ने मुख्यमंत्री को घटना की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने प्रभावितों से भी मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आपदा प्रभावितों को आज से ही तीन महीने तक मकान के किराये के तौर पर सरकार पांच-पांच हजार रुपये बरसात खत्म होने तक देगी। साथ ही गैस सिलिंडर भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा 50 हजार रुपये प्रभावितों को घर का सामान खरीदने के लिए जारी किए जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि हालांकि इस मदद से प्रभावितों के परिवार तो वापस नहीं आएंगे, लेकिन यह उनके जख्मों पर मरहम लगाने का प्रयास है। जल्द ही इन परिवारों को बसाने के लिए सरकार राहत पैकेज देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *