एसडीएम की हिमाचल स्कूल एडॉप्शन पर बैठक, विद्यालयों के सुधार पर जोर

एसडीएम की हिमाचल स्कूल एडॉप्शन पर बैठक, विद्यालयों के सुधार पर जोर

SDM’s meeting on Himachal School Adoption, emphasis on improvement of schools

एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी की अध्यक्षता में SDM कार्यालय में अपना विद्यालय दी हिमाचल स्कूल एडॉप्शन कार्यक्रम के संदर्भ में उपमंडल सुंदरनगर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान सरकार की इस योजना की पूरी जानकारी सांझा की गई व बताया कि एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने ग्राम पंचायत जरल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सावल को गोद लिया है। उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्कूलों को गोद लेकर बच्चों को विभिन्न पहलुओं पर जागरूक करना है तथा बच्चे को एक सशक्त व्यक्तित्व बनाना है ताकि वह जीवन के लक्ष्य को हासिल कर सके।

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक अधिकारी एक स्कूल गोद लें तथा गोद लिए स्कूलों में नशा मुक्ति, करियर काउंसलिंग, मासिक धर्म स्वच्छता और सिंगल यूज प्लास्टिक बारे बच्चों को जागरूक करें। साथ ही स्कूलों की यथास्थिति से अवगत करवाएं ताकि संम्भव उन्नयन किया जा सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी गोद लिए स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को सामाजिक बुराईयों व दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें। अधिकारी प्रतिपालक बनकर शिक्षा के क्षेत्र में भी सुधार लाने में योगदान दें।

बैठक में बताया गया कि कुछ अधिकारियों ने पहले से ही स्कूल गोद ले रखे हैं जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंझखेतर के विद्यार्थियों को विभिन्न पहलुओं पर जागरूक किया है।

SDM ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जिन्होंने पहले से ही स्कूल गोद ले रखे हैं वे इस बारे एसडीएम कार्यालय में सूचित कर दें तथा अधिकारी गोद लिए स्कूल में जाकर आयोजित गतिविधियों के फोटो व रिपोर्ट सांझा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *