पैरा ओलिंपिक: निषाद कुमार से पीएम मोदी ने फ़ोन पर की बात

पैरा ओलिंपिक विजेता निषाद कुमार से पीएम मोदी ने की फ़ोन पर बात

पैरा ओलिंपिक में हिमाचल के बेटे निषाद कुमार ने देश का नाम रोशन किया है। पैरा ओलिंपिक में निषाद ने रजत पदक को अपने नाम किया है। पैरा ओलिंपिक में रजत पदक अपने नाम करने वाले निषाद कुमार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बात कर बधाई दी। पीएम मोदी ने निषाद कुमार से फ़ोन पर करीब 3 मिनट तक बात की और उन्हें जीत की बधाई दी है। भारतीय एथेलीट निषाद कुमार ने दूसरी बार देश को पदक दिलाया है। प्रधानमंत्री के फोन ने निषाद की खुशी को दोगुना कर दिया।

बता दें की निषाद कुमार ने पुरुषों की टी47 ऊंची कूद स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। मुकाबले में निषाद ने 2.04 मीटर ऊंची छलांग लगाकर पेरिस पैरा ओलिंपिक खेलों में यह पदक दिलाया है। इस पदक से जहाँ देश का नाम रोशन हुआ है वहीँ हिमाचल प्रदेश को भी एक अलग पहचान मिली है।

ऊना के रहने वाले है निषाद –

हिमाचल के ऊना जिला से संबंध रखने वाले निषाद की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनके माता-पिता ने उनके प्रयासों की सराहना की और कहा कि निषाद की यह उपलब्धि गोल्ड मेडल के बराबर है। उनकी बहन ने भी कहा कि निषाद के स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। भारत लौटने पर वह खेल मंत्री से मुलाकात करेंगे और फिर चंडीगढ़ या मैहतपुर से धूमधाम के साथ घर लाए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि निषाद कुमार ने गोल्ड मेडल के लिए पूरी तैयारी की थी, लेकिन इंजरी और डेंगू के बावजूद उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *