कर्मचारियों को आज मिलेगा वेतन, पेंशनरों को करना होगा इंतजार

कर्मचारियों को आज मिलेगा वेतन, पेंशनरों को करना होगा इंतजार

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों को आज वेतन मिल जाएगा। खास बात यह है की पेंशनरों को अभी अपनी पेंशन लेने के लिए 10 तारीख का इंतजार करना होगा। प्रदेश में पहली मर्तबा ऐसा हुआ है की कर्मचारियों और पेंशनर को 1 तारीख को सैलरी नहीं मिल पाई है। बता दें कि प्रदेश सरकार ने आर्थिक संकट को देखते हुए ये फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा, भारत सरकार से हमें 6 तारीख को रेवेन्यू डेफिसिएट ग्रांट में 520 करोड़ रुपए और 10 तारीख को केंद्र से सेंट्रल शेयर टैक्स में 740 करोड़ रुपए मिलते हैं। इससे हमें 5 दिन के लिए ऋण लेना पड़ता है। इसका ब्याज चुकाने पर हर महीने 3 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं।

2 लाख कर्मचारियों को मिलेगी सैलरी —

हिमाचल प्रदेश के 2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को आज सेलरी मिलेगी। 1.50 लाख पेंशनर को पेंशन के लिए 10 तारीख का इंतजार करना होगा। प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब कर्मचारियों और पेंशनर को पहली तारीख को सेलरी-पेंशन नहीं मिल पाई।

पहली तारीख से ही मिलेगी सैलरी-पेंशन

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में पिछले कल बताया की ब्याज न देने के लिए इस बार सैलरी -पेंशन में देरी हुई है। अगले माह कर्मचारियों व पेंशनरों को समय से वेतन मिलेगा। उन्होंने कहा की बोर्ड और निगम अपने हिसाब से कर्मचारिओं को वेतन देंगे। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि जो बोर्ड-निगम लाभ में हैं, वो DA आदि अपने पैसे से दें. सीएम ने कहा कि आने वाले समय में ट्रेजरी की मैपिंग के अनुसार वेतन और पेंशन दी जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *