AIMIM प्रमुख ओवैसी के बयान पर मंत्री अनिरुद्ध सिंह का पलटवार

AIMIM प्रमुख ओवैसी के बयान पर मंत्री अनिरूद्ध सिंह का पलटवार

राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में बनी अवैध मस्जिद का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। विधान सभा में मंत्री अनिरुद्ध सिंह के बयां पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अनिरुद्ध सिंह पर भाजपा की भाषा बोलने और हिमाचल की मोहब्बत की दुकान में नफरत ही नफरत की टिप्पणी की है जिस पर मंत्री अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया है और कहा है कि सब जानते हैं कि ओवैसी बीजेपी की बी टीम हैं और एक समुदाय विशेष पर उनकी राजनीति टिक्की हुई है और हिमाचल प्रदेश में सभी के लिए मोहब्बत है नफ़रत के लिए कोई जगह नहीं है इसलिए ओवैसी अपने राज्य में ध्यान दें यहां बात वैध और अवैध की है मंदिर या मस्जिद की नहीं।

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि संजौली क्षेत्र में बनी मस्जिद अवैध है और 2010 से मामला एमसी अदालत में लटका हुआ है लेकिन कारवाई नहीं हुई। इसी को लेकर सदन में बात रखी है और सरकार भी इसको लेकर गंभीर है। लोगों में इसको लेकर खासा आक्रोश भी है क्योंकि काफी संख्या में शिमला में बाहरी राज्यों से लोग आ रहे हैं जिनकी पुलिस वेरिफिकेशन नही है ऐसे सुरक्षा को भी खतरा पैदा होता है और यही चिंता मैंने सदन में जाहिर की है। ओवैसी अपनी राजनीति रोटियां सेंक रहे हैं

विक्रमादित्य सिंह ने भी किया पलटवार

वहीं मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी ओवैसी के बयां पर पलटवार किया और कहा की हिमाचल प्रदेश में सभी के लिए मोहब्बत है और नफ़रत के लिए कोई जगह नही है ओवैसी अपनी राजनीति रोटियां सेंकने के लिए बेतुके बयान दे रहे हैं। संजौली मस्जिद मामले में सरकार कानून के दायरे में रहकर काम करेगी और नगर निगम की अदालत का जो भी निर्णय शनिवार को आयेगा सरकार उस आधार पर कारवाई करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *